16 Apr 2024, 10:19:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इमरान खान बोले - सिद्धू तो पाकिस्तान में भी जीत सकते हैं चुनाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2018 11:16AM | Updated Date: Nov 29 2018 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्‍माबाद। इमरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को कहा कि हिंदुस्तान में पंजाब सरकार के मंत्री और पूर्व सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह यहां इतने लोकप्रिय हैं कि अगर वे यहां चुनाव में खड़े हो जाएं तो वे जीत जाएंगे। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि पिछली बार दौरे पर आए सिद्धू के दोनों देशों के बीच शांति और भाईचारे को बढ़ाने की कोशिशों के बाद उनकी अपने देश में आलोचना क्यों की गई थी। खान ने कहा, मैंने सुना है कि जब सिद्धू शपथ ग्रहण समारोह के बाद वापस गए तो उनकी बहुत आलोचना हुई।
 
मुझे नहीं पता कि उनकी खिंचाई क्यों की गई। वह सिर्फ दो देशों के बीच शांति के बारे में बात कर रहे थे। पाक प्रधानमंत्री ने कहा, किसी के लिए यह सोचना मूर्खतापूर्ण है कि दो परमाणु शक्ति वाले देशों के बीच युद्ध हो सकता है क्योंकि कोई जीतेगा ही नहीं। इसलिए, यदि कोई युद्ध नहीं हो सकता है तो दोस्ती के अलावा दूसरा रास्ता क्या है? खान ने कहा कि दोनों देशों के नागरिक शांति चाहते हैं और यह केवल नेतृत्व है जिसे मिलकर काम करना है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »