25 Apr 2024, 20:08:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में तालिबान विरोधी हवाई हमले में 32 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2018 9:51PM | Updated Date: Nov 28 2018 9:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत हेलमंड में विदेशी सुरक्षा बलों के हवाई हमलों में कम से कम 16 नागरिक और 16 तालिबानी आतंकवादी मारे गए। सरकारी अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार हवाई हमले गरमसीर जिले में मंगलवार देर रात किये गये। स्थानीय लोगों के अनुसार इस अभियान में करीब 30 नागरिक मारे गए। अफगानिस्तान लंबे समय से अस्थिरता से जूझ रहा है। अफगानिस्तान सरकार तालिबान और आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ संघर्ष कर रही है। तालिबान ने करीब एक दशक से काबुल के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है। इस्लामिक स्टेट अफगानिस्तान में 2015 से सक्रिय है।         
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »