29 Mar 2024, 08:07:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया पर बच्चों पर नहीं : डोनाल्ड ट्रंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2018 10:41AM | Updated Date: Nov 28 2018 10:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सुरक्षा बलों को मेक्सिको सीमा पर आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े क्योंकि कुछ लोग सीमा को पार करने की कोशिश रहे थे, लेकिन इसका इस्तेमाल बच्चों पर नहीं किया गया।
 
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में यह बात कही। पत्रकारों ने अवैध शरणार्थियों को अमेरिका में प्रवेश करने से रोकने के लिए अमेरिकी सीमा गश्त अधिकारियों द्वारा मेक्सिको की सीमा पर आंसू गैस के गोले दागे जाने के बारे में प्रश्न किया था। इस पर ट्रंप ने कहा, हमने नहीं किया। हम इसका (आंसू गैस) इस्तेमाल बच्चों पर नहीं करते। राष्ट्रपति ने जोर दे कर कहा कि उन्हें इसका इस्तेमाल करना पड़ा क्योंकि कुछ लोग सीमा पार करने का प्रयास रहे थे।
 
मेक्सिको से शरणार्थियों को रोकने को कहा था
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने मेक्सिको से कहा था कि वह शरणार्थियों को सीमा पार नहीं करने दे। उन्होंने कहा, मेक्सिको यह देखना चाहता है कि क्या वे ऐसा कर सकते हैं। लेकिन हमने कुछ समय के लिए सीमा को बंद कर दिया। वे अमेरिका में नहीं आ रहे हैं। वे हमारे देश में नहीं आएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »