28 Mar 2024, 16:39:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

न्यूयॉर्क में सड़क हादसे में एक मरा, छह घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2018 5:31PM | Updated Date: Nov 27 2018 5:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी के चाइनाटाउन में मंगलवार  एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि स्थानीय समायुसार शाम छह बजकर 45 मिनट पर कनाल स्ट्रीट में एक वैन के चालक ने पार्किंग करने के दौरान नियंत्रण खो दिया और वैन राहगिरों से टकरा गयी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गये जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बतायी जा रही है।
 
घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि चालक की फिलहाल पचहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने हालांकि कहा कि इस घटना के संबंध में अधिकारियों के बयान आने के बाद ही हादसे का वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। न्यूयॉर्क स्थित चीन के महावाणिज्य दूत यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस हादसे में कोई चीनी नागरिक प्रभावित तो नहीं हुआ है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »