19 Apr 2024, 07:39:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक-ईरान के सीमावर्ती क्षेत्र में भूकंप - 1 की मौत, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2018 3:39PM | Updated Date: Nov 26 2018 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। इराक और ईरान के सीमावर्ती क्षेत्र में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इराक के भूकंप चेतावनी केन्द्र के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गयी। भूकंप के कारण इराकी कुर्दिस्तान क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा 43 अन्य घायल हो गए। रूडा प्रसारक ने कुर्दिस्तान सरकार के संयुक्त आपदा समन्वय केन्द्र के हवाले से इस बात की जानकारी दी। 

इससे पहले ईरान के पश्चिमी कर्मनशाह प्रांत के गिलान घर्ब, सारपोल जहाब और कसर-ए-शिरीन में इस भूकंप के कारण 361 लोग घायल हो गए। भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार शाम करीब सात बजकर 37 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केन्द्र ईरान के सीमावर्ती इलाके कासिर शिरीन में था।

बगदाद में लोगों ने भूकंप के झटके करीब एक मिनट तक महसूस किए। भूकंप के झटके पूर्वी दियाला प्रांत समेत कई इराकी प्रांतों में भी महसूस किए गए। गौरतलब है कि 12 नवंबर 2017 को इराके में उत्तरी सुलाइमनीयाह प्रांत के दर्बनंदी-खान क्षेत्र में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों घायल हुए थे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »