20 Apr 2024, 02:34:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया में आतंकवादियों ने दागे क्लोरीन के गोले, 65 लोग बीमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2018 2:08PM | Updated Date: Nov 25 2018 2:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दमिश्क। सीरिया के अलेप्पो के रिहायसी क्षेत्र में आतंकवादियों के क्लोरीन से भरे गोले दागे जिसके कारण 65 नागरिक बीमार हो गए। सीरिया के अखबार अल वतन ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि आतंकवादी समूहों के सदस्यों ने शनिवार को अल खालिदिये तथा अल जहरा के साथ-साथ निले स्ट्रीट के मुहल्लों में क्लोरीन से भरे गोले दागे।

इसके बाद कम से कम चार बच्चों को सांस लेने में दिक्कत तथा अन्य को  विशिष्ठ जहर के लक्षण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजी अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि 21 बीमार लोगों शनिवार मध्यरात्रि में अस्पताल लाया गया और इन सभी लोगों को अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती किया गया है। अखबार के अनुसार गैसों, संभवत: जहरीले गैसों के संपर्क में आने से सांस लेने में दिक्कत के कारण 44 लोगों को अलेप्पो विश्वविद्याल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »