18 Apr 2024, 13:31:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

केन्या में पुलिस ने अलगाववादी समूह के 46 सदस्यों को किया गिफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2018 12:40PM | Updated Date: Nov 23 2018 12:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नैरोबी। केन्या के तटीय शहर मोम्बासा में पुलिस ने अलगाववादी समूह मोम्बासा रिपब्लिक काउंसिल (एमआरसी) के 46 संदिग्ध सदस्यों को गुरुवार को गिरफ्तार किया। 
 
लिकोनी के मंडलीय पुलिस कमांडर बेंजामिन रोटीच ने बताया कि सुरक्षा अधिकारियों ने एक प्रसिद्ध बीच पर बैठक कर रहे एमआरसी के सदस्यों पर घात लगाकर हमला किया और इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इस अवैध बैठक में बुजुर्ग एवं युवा दोनों तरह के लोग शामिल थे। 
 
उन्होंने कहा, उन लोगों ने बैठक करने के लिए अनुमति नहीं ली थी। हमने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोप लगा रही है कि एमआरसी आतंकवादी समूह अल-शबाद के साथ मिलकर काहूट्स में हिंसक गतिविधियां करने वाला एक इस्लामिक समूह है, जिसने तटीय क्षेत्र में वीभत्स हमलों को अंजाम दिया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »