20 Apr 2024, 00:40:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अंडमान-निकोबार के जंगलों में तीर मारकर अमेरिकी टूरिस्ट की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2018 2:34PM | Updated Date: Nov 22 2018 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के घने जंगलों में एक अमेरिकी टूरिस्ट की वहां के आदिवासियों ने हत्या कर दी। निकोबार के सेंटिनेल द्वीप में घुसने की मनाही के बावजूद यह पर्यटक मछुआरों की मदद से वहां जा घुसा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक आदिवासियों ने टूरिस्ट पर तीरों से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। अंडमान निकोबार के सुदूर सेंटिनल द्वीप पर आदिवासियों का यह बेहद विलुप्तप्राय समुदाय रहता है। इस समूह से मिलने की इजाजत किसी को नहीं है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर टूरिस्ट को वहां ले जाने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
अवैध प्रवेश किया
अमेरिकी नागरिक जॉन ऐलन चाऊ ने अवैध रूप से सेंटिनल द्वीप के जंगलों में प्रवेश किया था। बताया जा रहा है कि मछुआरों ने आदिवासियों के इलाके तक घुसने के लिए उसकी मदद की। ऐलन का शव उत्तरी सेंटिनल आइलैंड से बरामद हुआ। ऐलन पर तीरों से हमला किया गया था, हालांकि वे फिर भी चल रहे थे। एक मछुआरे ने देखा कि आदिवासी ऐलन को गले में रस्सी डालकर खींच रहे हैं। मछुआरे उस वक्त वहां से डरकर भाग गए, लेकिन दूसरी सुबह शव को खोजते हुए समुद्र के किनारे फिर आए थे।
 
खतरनाक जनजाति 
शव के बारे में स्थानीय मछुआरों ने पुलिस को सूचना दी। सेंटिनल द्वीप में रहने वाली जनजाति काफी खतरनाक मानी जाती है। चेन्नई स्थित अमेरिकी दूतावास की प्रवक्ता ने कहा कि अंडमान निकोबार द्वीप पर अमेरिकी नागरिक के मारे जाने की खबर की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि हम इस मामले को लेकर स्थानीय अथॉरिटी के संपर्क में हैं। गोपनीयता का मामला होने की वजह से इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »