29 Mar 2024, 15:28:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दो दिन की लाओस यात्रा पर जाएंगी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2018 1:55PM | Updated Date: Nov 22 2018 1:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गुरुवार से दो दिवसीय लाओस यात्रा पर जाएंगी जहां वह लाओस के विदेश मंत्री सेल्यूमैक्से कोमासित के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर भारत-लाओस संयुक्त आयोग की नौवीं बैठक की सह अध्यक्षता करेंगी।  विदेश मंत्रालय ने बताया - दोनों देशों के बीच रक्षा, विकासशील साझेदारी, कृषि, व्यापार एवं निवेश, शिक्षा और संस्कृति, विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी, ऊर्जा एवं खनन, परिवहन एवं प्राकृतिक संसाधन तथा पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की जाएगी।
 
स्वराज का लाओस के प्रधानमंत्री थोंगलोउन सिसोलिथ से भी मुलाकात करेंगी। बयान में यह भी कहा गया कि विदेश मंत्रियों की संयुक्त आयोग बैठक और अन्य कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग को और आगे बढ़ाएंगे। स्वराज के कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लोगों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करना भी शामिल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »