28 Mar 2024, 23:20:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फिजी में नए कैबिनेट ने शपथ ली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2018 12:51PM | Updated Date: Nov 22 2018 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुवा। फिजी के प्रधानमंत्री वोरेके बाइनीमारामा के नेतृत्व में गुरुवार को उनके नए कैबिनेट ने शपथ ली। वोरेके 14 नवंबर को हुए आम चुनाव में दूसरी बार सत्ता पर काबिज होने में कामयाब रहे थे।
 
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 13 मंत्रियों और आठ सहायक मंत्रियों ने स्टेट हाउस में गुरुवार को शपथ ली। बाइनीमारामा के पास विदेश मामलों, आईतोकेई मामलों और चीनी उद्योग का मंत्रालय बरकरार है।
 
बाइनीमारामा के नेतृत्व में सत्तारूढ़ फिजीफर्स्ट पार्टी को बीते सप्ताह हुए चुनाव में 50.02 फीसदी वोट मिले थे और 51 सदस्यीय संसद में 27 सीटें मिली थीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »