25 Apr 2024, 14:46:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रसेल्स : हमलावर ने पुलिसकर्मी को चाकू घोंपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2018 11:02AM | Updated Date: Nov 21 2018 11:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रुसेल्स। बेल्जियम के ब्रसेल्स में एक पुलिसकर्मी को एक हमलावर ने चाकू घोंप दिया, लेकिन एक अन्य अधिकारी ने हमलावर को गोली मारकर घायल कर दिया। बेल्जियम के गृह मंत्रालय ने मामले की पुष्टि की है।
 
जानकारी के मुताबिक, ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक बयान में गृहमंत्री जन जांबोन ने कहा कि हमले में पीड़ित को मामूली चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। यह हमला बेल्जियम की राजधानी के मध्य पुलिस थाने में हुआ।
 
जांबोन ने हमले को 'कायरतापूर्ण कृत्य' बताया है। साथ ही कहा कि हमलावर के आतंकी अपराध से अभी तक कोई तार नहीं मिले हैं। अभियोजक कार्यालय ने हमले में आतंकी साजिश से इनकार किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »