25 Apr 2024, 16:55:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन ने कट्टर लोगों को दिया 30 दिन में सरेंडर का आदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2018 12:06PM | Updated Date: Nov 20 2018 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन ने अपने शिनजियांग प्रांत में अतिवाद से निपटने में सख्ती दिखाते हुए उन लोगों को सरेंडर करने का आदेश दिया है, जो अतिवाद, अलगाववाद और आतंकवाद में लिप्त हैं। पश्चिमी सूबे के एक शहर में चीनी अथॉरिटीज ने बाहर के आतंकी समूहों के संपर्क में आए लोगों को 30 दिन के भीतर सरेंडर होने का आदेश दिया है। गवर्नमेंट ने अपने आॅफिशल सोशल मीडिया अकाउंट पर यह आदेश दिया है।
रविवार को जारी किए गए इस नोटिस में कड़े शब्दों में कहा गया है कि जो लोग 30 दिन के भीतर न्यायिक संस्थाओं के समक्ष सरेंडर कर देंगे, उनसे नरमी से बर्ताव किया जाएगा और कम सजा देकर ही छोड़ा जा सकता है। बता दें कि चीन सरकार को बीते कुछ महीनों में ऐक्टिविस्ट्स, अकादमिक और विदेशी सरकारों की ओर से बड़ी संख्या में मुस्लिम उइगुर समुदाय के लोगों की गिरफ्तारी पर विरोध झेलना पड़ा है।
 
गिरफ्तारी लोगों में अधिकतर पश्चिमी सूबे शिनजियांग के
गिरफ्तारी किए जाने वाले लोगों में से अधिकतर पश्चिमी सूबे शिनजियांग में ही रहते हैं। चीन इन विरोधों को दरकिनार करते हुए कहता रहा है कि हम अल्पसंख्यकों के धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर अतिवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हामी शहर के प्रशासन ने अपने नोटिस में कहा है, ऐसे सभी लोगों को सरेंडर करने का आदेश दिया जाता है, जो आतंकवाद से जुड़े अपराधों में शामिल रहे हैं या फिर अतिवाद, अलगाववाद और आतंकवाद से प्रभावित रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »