29 Mar 2024, 07:29:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गांजा पीने की अनुमति देने वाली पहली यूनिवर्सिटी बन सकती है ब्रिटिश कोलंबिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2018 11:09AM | Updated Date: Nov 19 2018 11:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ओटावा। कनाडा का ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय अपने परिसर में गांजा पीने को वैध बनाने वाला दुनिया का पहला विश्वविद्यालय बन सकता है। दरअसल, पिछले महीने कनाडा में गांजा रखने और बेचने को कानूनी मान्यता मिल गई है। इसके बाद विश्वविद्यालय समिति परिसर में धूम्रपान और धूम्रपान उत्पाद संवर्धन नामक एक नीतिगत मसौदा लाई है। इस मसौदा को सामुदायिक परामर्श के लिए रखा गया है और फरवरी में इस पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। मसौदे के मुताबिक, परिसर में गांजा पीने के लिए विशेष स्थान भी बनाया जाएगा।
 
गांजा पीने के लिए होगा निर्धारित स्थान
विश्वविद्यालय के काउंसिल ने इस बारे में कहा, हम मानते हैं कि जब आप किसी भी ऐसी गतिविधि को अवैध बनाते हैं जिसे लोग किसी न किसी रूप में करते हैं तो आपके इस कदम से वह व्यवहार अंदर ही अंदर बढ़ता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर चीज या किसी भी चीज को अपराध के दायरे से बाहर रखा जा सकता है। इसलिए नीति इस बात का भी ख्याल रखेगी कि परिसर में अनुशासन भी बना रहे।
प्लान के मुताबिक, निर्धारित स्थलों के अलावा परिसर में कहीं भी गांजा पीना वैध नहीं होगा। परिसर में उसकी खेती और उसकी ब्रिकी पर भी पाबंदी होगी। मसौदे के अनुसार विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को कार्य के दौरान या उससे पहले एल्कोहल और गांजा समेत किसी भी नुकसानदेह पदार्थ के सेवन से दूर रहना होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »