29 Mar 2024, 10:14:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी सीमा में 600 से ज्यादा अवैध प्रवासी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2018 1:15PM | Updated Date: Nov 15 2018 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन।  अमेरिका, मेक्सिको सीमा पर बीते 48 घंटों में 600 से अधिक अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया। अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) ने यह जानकारी दी। संघीय एजेंसी के मुताबिक, इनमें से अधिकतर समूह परिवारों के और किशोरों के थे। ये प्रवासी ग्वाटेमाला से आए थे और इनकी कुल संख्या 654 थी। 

इन्होंने सोमवार और मंगलवार को विभिन्न अभियानों के तहत सीबीपी एजेंटों के समक्ष स्वेच्छा से आत्मसमर्पण कर दिया। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, हालांकि इन प्रवासियों का होंडूरास से आ रहे प्रवासियों के कारवां से कोई संबंध नहीं है। संघीय एजेंसी के मुताबिक, इन्होंने सैन लुइस के पास सीमा पर अवैध रूप से देश में प्रवेश किया था। सीबीपी के मुताबिक, अधिक संख्या में लोगों ने यूमा के पास कोलोराडो नदी को अवैध रूप से पार करना शुरू किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »