18 Apr 2024, 07:04:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंका में अमेरिका के हस्तक्षेप से राष्ट्रपति सिरीसेना को झटका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2018 10:38AM | Updated Date: Nov 7 2018 10:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका में राजनीतिक संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। संसद में बहुमत होने के राष्ट्रपति सिरीसेना के दावे को झटका लगने के साथ ही अमेरिका भी इस घटना पर नजर रखे हुए है। अमेरिका ने संकट को खत्म करने के लिए संसद सत्र बुलाने को भी कहा है। बता दें कि राष्ट्रपति सिरीसेना ने 26 अक्टूबर को प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे को बर्खास्त कर दिया था और उनकी जगह महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री बना दिया था। इसके साथ ही उन्होंने 16 नवंबर तक संसदीय कार्यवाहियों को भी निलंबित कर दिया था। इसके बाद यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम अलायंस सरकार के एक उप मंत्री ने मंगलवार को सिरीसेना को झटका देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया और बर्खास्त किए गए प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे का समर्थन किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »