29 Mar 2024, 02:09:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान मिलेंगे पुतिन और ट्रम्प

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2018 10:11AM | Updated Date: Nov 7 2018 10:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस माह अर्जेंटीना में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान मिलेंगे। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्रि पेशकोव ने इस बात की जानकारी दी। 
 
रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ने पेशकोव के एक वक्तव्य के हवाले से बताया कि पुतिन और ट्रम्प के बीच पेरिस में 11 नवंबर को एक छोटी सी मुलाकात होगी, लेकिन दोनों नेताओं के बीच विस्तृत बैठक अर्जेंटीना में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान होगी। 
 
प्रथम विश्व युद्ध के 100 वर्ष पूरे होने पर पेरिस में 11 नवंबर को रूसी और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच होने वाली मुलाकात को लेकर रूस ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »