23 Apr 2024, 23:06:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कनाडा में बीच हवा में टकराए दो विमान, पायलट की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2018 12:25PM | Updated Date: Nov 5 2018 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अोटावा। कनाडा के ओटावा में दो छोटे हवाई जहाजों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह हादसा रात दस बजे के आसपास हुआ। 
कनाडा के सीबीसी की रिपोर्ट की अनुसार इस दुुर्घटना के बाद एक जहाज नीचे गिर गया अौर दूूसरा किसी तरह ओटावा इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर उतरने में सफल रहा।
 
आेटावा के पैरामेडिकल टीम के प्रवक्ता मार्क एंटोनियों देशचाम्स ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। इस दुर्घटना में एक पायलट की मौत हो गई। वह 82 वर्षीय पायलट एक रीक्रियेशनल पायलट थे।
 
कनाडा ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के मुताबिक नीचे उतरने वाले जहाज को मामूली नुकसान हुआ है। दोनों विमानों में सवार लाेगों की सही संख्या और दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »