29 Mar 2024, 03:03:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटेन में अनोखे नाटक का हिस्सा बने भारतीय अभिनेता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2018 11:49AM | Updated Date: Nov 5 2018 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। कोलकाता का रहने वाला 23 वर्षीय अभिनेता अनोखे प्रकार के नाटक में काम करने वाले अंतरराष्ट्रीय कलाकारों में शामिल है। इस नाटक को लंदन में खूब पसंद किया जा रहा है। लंदन स्थित सेंट्रल सेंट मार्टिन्स से हाल ही में अभिनय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने वाले निनाद समद्दार द क्यूरियस वोयाज में अपने दर्शकों को ब्रिटेन की राजधानी की अनोखी सैर कराते हैं।
 
10 नवंबर को खत्म होगा यह नाटक
यह नाटक कनाडा के बरी से शुरू हुआ और 10 नवंबर को लंदन में खत्म होगा। मर्डर मिस्ट्री की इस कहानी में बेहद रोमांच है। समद्दार अपने इस नाटक के बारे में समझाते हैं, यह नाटक एक सैर करने जैसा अनुभव है। इसमें मंच के रूप में कोई विशेष भवन नहीं होता है, बल्कि इसके लिए एक कस्बे, शहर और आस-पड़ोस का प्रयोग बतौर मंच किया जाता है।
 
तीन दिन का नाटक
उन्होंने बताया कि कनाडा के दर्शकों के सैर के अनुभव के लिए यह तीन दिन का नाटक लिखा गया है। इसका अंतिम दिन लंदन में है, इसलिए यह लंदनवासियों को एक दिन के सैर का अनुभव कराएगा। दर्शकों से अनुरोध है कि वे ज्यादा से ज्यादा गतिविधियों में हिस्सा लें क्योंकि इसकी खूबसूरती दर्शकों की भागीदारी पर निर्भर करती है। इटली के लेखक और नाटककार डैनियल बारतोलोनी ने द क्यूरियस वोयाज को लिखा और इसे निर्देशित किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »