19 Apr 2024, 14:50:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

संरा प्रमुख ने यमन में शांति की उम्मीद व्यक्त की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2018 1:07PM | Updated Date: Nov 3 2018 1:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यमन में जारी हिंसा पर चिंता व्यक्त करतेेे हुए कहा कि अब वहां संयम दिखाने का समय नहींं है और सभी पक्षों को आगे आकर समझौता करना चाहिए ताकि हिंंसा तथा खूनखराबे को रोका जा सके।
 
गुटेेरेस ने न्यूयार्क में संंयुक्त राष्ट्र मुुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि यमन में झड़पों की शुरूआत 2011 में हुई थी लेकिन स्थिति में नाटकीय बदलाव उस समय आया जब वहां की सरकार ने सऊदी अरब नीत गठबंंधन को हस्तक्षेप करने के लिए आमंत्रित किया था। इसके बाद वहां अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का जमकर दुरूपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि 2015 से वहां आधारभूत सुविधाओं में लगातार कमी अाती जा रही है और लगभग सत्तर लाख लोेगों को अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
 
गुटेरेस ने कहा कि यह कोई प्राकृतिक आपदा नहीं है बल्कि मानव जनित संकट है और यमन में इस समय हालत बहुत ही खराब है। जहां तक मानवीय पहलू की बात है तो स्थिति काफी हताश करने वाली है लेकिन राजनीतिक नजरिए से देेखा जाए तो अभी भी कुछ उम्मीदेंं हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आगे आकर वहां जारी अनवरत हिंसा को रोकने की दिशा में पहल करनी चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »