29 Mar 2024, 13:31:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चार दिवसीय दौरे पर दोहा पहुंची सुषमा स्वराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2018 11:16AM | Updated Date: Oct 30 2018 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दोहा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज खाड़ी देशों के चार दिवसीय दौर पर कतर की राजधानी दोहा पहुंची गई हैं। वह कतर और कुवैत की यात्रा करेंगी। विदेश मंत्री के तौर पर इन देशों की उनकी यह पहली यात्रा है। वह इन खाडी देशों की यात्रा पर 31 अक्टूबर तक रहेंगी। उनकी यात्रा के दौरान व्यापार और द्विपक्षीय संबंधों के साथ साथ ऊर्जा से संबंधित विषयों पर विशेष रूप से चर्चा होगी। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी वक्तव्य में कतर और कुवैत दोनों को ही विश्वसनीय ऊर्जा सहयोगी बताया गया है। स्वराज द्विपक्षीय संबंधों के बारे में बातचीत को अगले स्तर तक बढ़ाएगी। राजनीतिक नेतृत्व के साथ वैश्विक, क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मुद्दों पर ठोस बातचीत होने की उम्मीद है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »