28 Mar 2024, 23:48:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यौन उत्पीड़न के दोषी भारतीय को छह साल की कैद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2018 11:12AM | Updated Date: Oct 30 2018 11:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। एक महिला का उत्पीड़न करने के दोषी भारतीय मूल के शख्स को छह साल कैद की सजा सुनाई गई है। लंदन में इज्लेवर्द क्राउन कोर्ट में 35 वर्षीय सरताज भांगल को शुक्रवार को छह साल की सजा सुनाई गई। उसने पूर्व में सुनवाई के दौरान स्वीकार किया था कि उसने हिंसा का डर उत्पन्न करने के लिए हथियार रखा था। मेट्रोपॉलिटन पुलिस, वेस्ट एरिया कमांड यूनिट के डिटेक्टिव कॉन्स्टेबल निकोला केरी ने इस मामले की जांच की थी। उन्होंने कहा सरताज भांगल ने बिना किसी उकसावे के पीड़ित को करीब पांच साल तक परेशान किया।
 
इसमें वह समय भी शामिल है जब वह कैद में रिमांड पर था। सरताज ने ऐसा क्यों किया, यह पता नहीं है, लेकिन उसकी निर्ममता बढ़ती गई। पीड़ित और उसका परिवार जांच में सहयोग देने के लिए सराहना के पात्र हैं। उम्मीद है कि भांगल के जेल में रहने से उन लोगों को कुछ राहत तो मिलेगी। भांगल की पीड़ित से पहचान 2013 में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। उसकी कठोर भाषा की वजह से पीड़ित ने उसे अपने अकाउंट्स से ब्लॉक कर दिया, लेकिन अगले तीन साल तक भांगल किसी न किसी तरह उससे संपर्क करते रहा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »