23 Apr 2024, 23:40:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गोली चलाने के मामले में पूर्व मंत्री और क्रिकेटर अर्जुन रणतुंगा गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2018 11:10AM | Updated Date: Oct 30 2018 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका में जारी राजनीतिक संकट के बीच पूर्व पेट्रोलियम मंत्री और पूर्व पीएम रानिल विक्रमसिंघे के वफादार अर्जुन रणतुंगा को रविवार की गोलीबारी की घटना के बाद गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, रणतुंगा को दफ्तर में घुसने से रोका जा रहा था, तभी उनके सिक्योरिटी गार्ड ने गोली चला दी थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
 
पुलिस ने प्रवक्ता रुवान गुनासेखरा ने सोमवार को बताया कि कोलंबो क्राइम डिविजन ने गोलीबारी की घटना के संबंध में रणतुंगा को गिरफ्तार किया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को रानिल विक्रमसिंघे के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से समर्थन वापस लेते हुए राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने महिंदा राजपक्षे को पीएम पद की शपथ दिलाई। उन्होंने इसके साथ ही शनिवार को संसद को भंग करने की भी घोषणा की थी।
 
संसद भंग होने के बाद से नए प्रधानमंत्री राजपक्षे से जुड़े ट्रेड यूनियन पुराने कैबिनेट से जुड़े मंत्रियों को उनके मंत्रालय में घुसने से रोक रहे हैं। पुलिस ने बताया कि रविवार को भी ऐसी ही झड़प हुई जब पूर्व क्रिकेट कप्तान रणतुंगा अपने दफ्तर में घुसने की कोशिश कर रहे थे, जिस दौरान उनके गार्ड ने गोली चला दी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »