19 Apr 2024, 20:19:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यहूदी प्रार्थना स्थल पर गोलीबारी में मृतक संख्या 11 हुई, पिट्सबर्ग जाएंगे राष्ट्रपति ट्रंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 29 2018 11:46AM | Updated Date: Oct 29 2018 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पिट्सबर्ग। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वह पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग शहर जाएंगे। इस शहर में एक बंदूकधारी ने यहूदियों के प्रार्थना स्थल पर गोलीबारी कर 11 लोगों की हत्या कर दी है। नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले प्रचार रैली के लिए इलिनियोस में मौजूद ट्रंप ने गोलीबारी की घटना को देखते हुए इस दौरे की योजना बनाई जिसके बारे में उन्होंने विस्तार से नहीं बताया।
 
राष्ट्रपति ने मृतकों के लिए संवेदना जाहिर करते हुए कहा कि अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। ट्रंप ने आदेश दिया कि व्हाइट हाउस, सार्वजनिक मैदानों, सैन्य चौकियों, नौसैन्य केंद्रों और जहाजों पर लगे झंडे मृतकों के प्रति 'शोक सम्मान में 31 अक्टूबर तक आधे झुके रहेंगे।
उन्होंने इस हमले को दुष्टतापूर्ण किया गया यहूदी विरोधी हमला और मानवता पर हमला बताया। ट्रंप ने ट्वीट किया, पूरा अमेरिका यहूदी अमेरिकियों की हत्या पर शोकाकुल है। बता दें कि दुनिया भर में यहूदियों के पूजा स्थल पर किए गए इस हमले की पुरजोर निंदा हो रही है। जर्मनी की चांसलर आंगेला मर्केल ने भी इसे इंसानियत को शर्मसार करनेवाला बताया।
 
अमेरिका के पिट्सबर्ग में शनिवार को एक यहूदी उपासनागृह में अंधाधुंध गोलीबारी की गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जिन लोगों पर गोलीबारी की गई, उनमें 3 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल होने के बाद हमलावर रॉबर्ट बोवर्स (46) ने आत्मसमर्पण कर दिया। खबरों के अनुसार हमलावर दाढ़ी वाला और श्वेत व्यक्ति है, जिस पर 29 आरोप लगाए गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »