19 Apr 2024, 09:05:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया में उदार इस्लाम को लेकर होने वाली रैली रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2018 4:05PM | Updated Date: Oct 26 2018 4:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया में उदार इस्लाम को बढ़ावा देने के मक़सद से आयोजित एक रैली को हिंसा की आशंका के मद्देनजर रद्द कर दिया गया है। इंडोनेशिया में इस्लाम धर्म से जुड़े सबसे बड़े संगठन नहदलातुल उलेमा के महासचिव याह्या चोलिल स्ताकफ ने शुक्रवार को बताया कि योग्याकार्ता में आयोजित होने वाली इस रैली में एक लाख लोगों के भाग लेने की उम्मीद थी, लेकिन एक झंडे को जलाने से संबंधित विवाद सामने आने के बाद से रैली में खूनखराबा हो सकता था। आयोजकों को डर था कि इससे ईशनिंदा का आरोप लग सकता है और इसी वजह से रैली रद्द कर दी गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »