29 Mar 2024, 14:20:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यमन में हवाई हमले में 45 हौती लड़ाकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2018 12:10PM | Updated Date: Oct 22 2018 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सना। सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने यमन में दो अलग-अलग ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए जिसमें हौती समूह के नेताओं समेत 45 लड़ाके मारे गए। 
 
रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक गठबंधन सेना ने रविवार को होदियाह शहर में हौती नेताओं की एक बैठक को निशाना बनाकर हवाई हमला किया जिसमें 15 हौती नेता मारे गए जबकि कई अन्य घायल हो गए। इसके अलावा गठबंधन सेना ने दुरईहेमी में हौती समूह के अन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए जिसमें 30 हौती लड़ाके मारे गए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »