19 Apr 2024, 00:15:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उ. कोरिया की नई मिसाइलों की जानकारी नहीं : डोनाल्‍ड ट्रंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2018 4:44PM | Updated Date: Oct 15 2018 4:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उत्तर कोरिया नयी  मिसाइलों  के विकास कार्यक्रम पर काम कर रहा है। ट्रंप ने सीबीएस टेलीविजन को दिए साक्षात्कार में कहा, सच्चाई यह है कि हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और मेरा जवाब हां है। 
 
इसी बीच उसने किसी भी नई मिसाइल का कोई परीक्षण नहीं किया है और न ही किसी राकेट के परीक्षण की कोई जानकारी है। अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच अब दोस्ताना संबंध हैं और जहां तक मेरी जानकारी है तो उत्तर कोरिया ने निश्चित तौर पर कोई परमाणु परीक्षण  नहीं किया है।
 
उत्तर कोरिया के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों में ढील दिए जाने से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा,"  मैं ऐसा नहीं कर रहा हूं और यह बराक ओबामा प्रशासन नहीं है।  मैंने उत्तर कोरिया के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों में कोई ढील नहीं दी है और न ही ऐसा कोई काम किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »