28 Mar 2024, 14:42:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नेपाल में बर्फीले तूफान में फंस कर आठ पर्वताराहियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2018 6:06PM | Updated Date: Oct 13 2018 6:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। पश्चिमी नेपाल के माउंट गुरजा के आधार शिविर पर शनिवार को बर्फीले तूफान में फंस कर कम से कम आठ पर्वतारोहियों की मौत हो गयी है जबकि एक लापता है। 'काठमांडू पोस्ट' की रिपोर्ट के अनुसार  दक्षिण कोरिया के पांच पर्वतारोहियों और चार नेपाली गाइड का एक दल माउंट गुरजा की 23,599 फुट की ऊंचाई पर चढ़ने के लिए 7,193 फुट ऊंचाई पर स्थित शिविर में ठहरा हुआ था। राहत एवं बचाव दल ने शनिवार सुबह उनके शव बरामद किए। दक्षिण कारिया के नागरिकों की  पहचान जे ली, चांग हो किम, जीन रिम, यंग जीक यू और जून मो जोंग के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार नौवां पर्वतारोही लापता है। खराब मौसम के बीच उसकी तलाश जारी है।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »