19 Apr 2024, 17:41:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सऊदी अरब में महिला बनी सऊदी अरेबियन बैंक की प्रमुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2018 11:42AM | Updated Date: Oct 6 2018 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियाद।  सऊदी अरब में बदलाव की एक नयी पहल करते हुए एक महिला व्यवसायी लुबना अल ओलयन को सऊदी अरेबियन बैंक की प्रमुख नियुक्त किया गया है। ओलयन को सऊदी ब्रिटिश बैंक और अलाव्वल बैंक के विलय के बाद बने नये बैंक सऊदी अरेबियन बैंक की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
 
दो बैंकों के विलय से बना सऊदी अरेबियन बैंक देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक है। ओलयन को सऊदी अरब के आर्थिक क्षेत्र में महिलाओं की अगुआ के रूप में देखा जाता है। अमेरिका में पढ़ी लिखी महिला व्यवसायी ओलयन को फोर्ब्स पत्रिका ने वर्ष 2018 में खाड़ी देशों की सबसे प्रभावशाली महिला की सूची में पहला स्थान प्रदान किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »