20 Apr 2024, 01:15:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नेपाल और कोस्टा रिका के बीच कई मुद्दों पर हुई द्विपक्षीय वार्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2018 12:46PM | Updated Date: Oct 3 2018 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कोस्टा रिका गणराज्य के राष्ट्रपति एचई कारलोस अल्वाराडो क्यूसादा से आधिकारिक स्तर की बातचीत की है। नेपाली विदेश मंत्रालय की ओर जारी बयान में बताया गया कि दोनों नेताओं ने कोस्टा करिका के सेन जोस में मंगलवार शाम को नेपाल-कोस्टा रिका संबंधों की स्थिति की समीक्षा की और द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर लेने जाने के लिए दोनों देशों ने द्विपक्षीय और बहुपक्षीय स्तर पर मिलकर काम करने पर सहमति जताई।
 
दोनों नेताओं ने गरीबी हटाने, सतत विकास, कृषि, महिला सशक्तिकरण, शांति एवं निरस्त्रीकरण, सुशासन, पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा के मुद्दे पर चर्चा की। दोनो ने वार्ता में चर्चा के मुद्दों पर अनुपालन के लिए उचित स्तर पर बैठकों को नियमित रूप से आयोजित करने पर भी सहमत व्यक्त की।
 
ओली ने नेपाल की वर्तमान सरकार की बड़ी प्राथमिकताओं और ‘समृद्ध नेपाल, खुशहाल नेपाली’ के दीर्घकालिक लक्ष्यों पर पर जोर दिया। अल्वादो ने कहा कि नेपाल के विकास में कोस्टा रिका का समर्थन लगातार जारी रहेगा। आधिकारिक वार्ता के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से संवाददाताओं को संबोधित किया। कोस्टा रिका से 1977 में राजनायिक संबंध स्थापित होने के बाद नेपाली प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »