26 Apr 2024, 03:17:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

प्रदर्शन के दौरान विस्फोट, 68 से ज्यादा लोगों की मौत, 165 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2018 10:10AM | Updated Date: Oct 3 2018 10:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जलालाबाद। पूर्वी अफगानिस्तान में मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान हुए आत्मघाती बम विस्फोट में 68 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और 165 अन्य घायल हो गए। बम विस्फोट नांगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद और पाकिस्तान सीमा के बीच राजमार्ग पर हुआ। इस घटना के समय प्रदर्शनकारी स्थानीय पुलिस प्रमुख की नियुक्ति के विरोध में राजमार्ग जाम कर रहे थे।
 
प्रांतीय गवर्नर के एक प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी की पुष्टि की। अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अफगानिस्तान में 20 अक्टूबर को होने वाले संसदीय चुनाव के लिए प्रचार शुरू हो गया है।
 
यमन को 200 मिलियन डॉलर का अनुदान देगा सऊदी अरब 
सऊदी अरब। सऊदी अरब के सुलतान सलमान ने यमन के केंद्रीय बैंक को 200 मिलियन डॉलर का अनुदान देने की घोषणा की है। अरब न्यूज के मुताबिक कमजोर होती हुई मुद्रा के खिलाफ प्रदर्शन के बाद पिछले महीने यमन के केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर में बढ़ोतरी की थी।
 
सऊदी अरब द्वार दिए जाने वाले 200 मिलियन डॉलर के अनुदान से यमनियों के वित्तीय बोझ कम होगा और देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर करने में भी मदद मिलेगी। अरब न्यूज के मुताबिक मार्च में, सऊदी अरब यमन के केंद्रीय बैंक में अतिरिक्त दो अरब डॉलर जमा करने पर सहमत हुए, जिससे ऋणदाता को कुल सहायता तीन अरब डॉलर हो गयी। सऊदी अरब यमन को सबसे अधिक सहायता देने वाला देश है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »