19 Apr 2024, 19:24:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया में फिर भूकंप के झटके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2018 12:03PM | Updated Date: Oct 2 2018 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में भूकंप और उसके बाद आई सुनामी के कारण भारी तबाही मचने के चार दिन बाद मंगलवार को दक्षिण में फ्लोर्स द्वीप के पास भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप का केंद्र फ्लोर्स में एंडे के दक्षिण पश्चिम में था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर पहले 6.2 मापी गयी लेकिन बाद में यूएसजीएस ने बताया कि इसकी तीव्रता 5.9 थी।
 
भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। सुलावेसी द्वीप में आये भूकंप और सुनामी के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1200 पर पहुंच गयी है तथा 61 विदेशी नागरिकों समेत बहुत से लोग लापता हैं जिसके कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। गंभीर रूप से घायल 540 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »