29 Mar 2024, 10:49:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाना बंद करे अमेरिका: चीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2018 7:20PM | Updated Date: Sep 28 2018 7:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बींजिग। चीन ने अमेरिका से ऐसे बयानों और शब्दों के इस्तेमाल से परहेज करने को कहा है जो चीन-अमेरिका संबंध और दोनों देशों के नागरिकों के लिए नुकसानदेह हो। चीन की संवाद समिति शिन्हुआ ने बताया कि अमेरिका में 2018 के मध्यावधि चुनाव में चीन के हस्तक्षेप करने के प्रयास के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि अमेरिका को ऐसे बयानों और शब्दों के इस्तेमाल से बचना चाहिए

जो चीन-अमेरिका संबंध और दोनों देशों के नागरिकों के लिए नुकसानदेह हो। उन्होंने कहा चीन की विदेश नीति की परंपरा है कि वह अन्य देशों के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देता जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना भी की गयी है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्पष्ट रूप से मालूम है कि कौन देश अधिकतर अन्य देशों के आंतरिक मामलों में दखल देता है।" उन्होंने अमेरिका से अनुचित आरोप लगाने और बदनाम करने की कोशिश बंद करने की अपील की।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »