29 Mar 2024, 16:41:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

खेल और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए वीजा देगा सऊदी अरब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2018 11:24AM | Updated Date: Sep 26 2018 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियाद। सऊदी अरब दिसंबर, 2018 से खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पर्यटकों को वीजा जारी करेगा। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राजशाही की जनरल स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ने कहा, सऊदी अरब पहली बार लाइव स्पोर्ट्स, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रशंसकों के लिए अपनी सीमाएं खोलेगा। देश में इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए ऑनलाइन वीजा प्रक्रिया शुरू की है।
 
अधिकारियों का कहना है कि रियाद के पास होने वाले ‘फॉर्मूला-ई मोटर रेसिंग’ प्रतियोगिता के साथ दिसंबर में नयी वीजा प्रणाली शुरू होगी। पर्यटन विभाग के प्रमुख शहजादे सुल्तान बिन सलमान बिन अब्दुल्लाजीज ने पिछले वर्ष कहा था कि 2018 की पहली तिमाही में ही ई-वीजा प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सऊदी अरब फिलहाल कामगारों, उनपर निर्भर लोगों और मक्का-मदीना की यात्रा करने के इच्छुक मुसलमानों को वीजा देता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »