19 Apr 2024, 09:53:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गुटेरेस ने की ईरान में हुए आतंकवादी हमले की निंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2018 11:42AM | Updated Date: Sep 25 2018 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ईरान के अहवाज शहर में सैन्य परेड पर हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। 
सोमवार को जारी संयुक्त राष्ट्र के एक वक्तव्य में गुटेरेस ने मृतकों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों, ईरान की सरकार और वहां के लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
 
उन्होंने इस घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की भी कामना की है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को ईरान के अहवाज शहर में सैनिकों की परेड के दौरान हुए हमले में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के 12 जवानों समेत  25 लोग मारे गये थे तथा कई अन्य घायल हो गये थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »