20 Apr 2024, 00:42:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान की चेतावनी, हमले का लिया जाएगा बदला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2018 11:07AM | Updated Date: Sep 25 2018 11:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ईरान ने शनिवार को सैन्य परेड पर हुए हमले में अमेरिका और इजरायल का हाथ होने का आरोप लगाते हुए इसके भयंकर परिणाम की चेतावनी दी है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के उप प्रमुख हुसैन सल्मानी ने कहा, 'आप लोगों ने पहले भी देखा है कि हमने किस तरह से बदला लिया है। इस बार भी आप देखेंगे कि हम किस तरह इस हमले का बदला लेते हैं। आप लोगों को अफसोस होगा कि हम पर हमला करके आपने कैसी गलती की है।' उल्लेखनीय है कि शनिवार को परेड के दौरान हुए हमले में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के 12 जवानों समेत  25 लोग मारे गये थे। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »