28 Mar 2024, 23:41:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मैक्रों की लोकप्रियता में और गिरावट : सर्वे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2018 11:43AM | Updated Date: Sep 24 2018 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की लोकप्रियता में सितंबर में और गिरावट दर्ज की गयी है। एक सर्वेक्षण में इस आशय का दावा किया गया है। इससे श्री मैक्रों प्रशासन की समस्या और बढ़ सकती है जो दो वरिष्ठ मंत्रियों के इस्तीफे और श्री मैक्रों के अंगरक्षक पर लगे घोटाले के आरोपों के बाद से ही मुश्किलों का सामना कर रहा है।  
 
ले जर्नल डु डिमांच के लिए इफोप की ओर से सितंबर में कराये गये सर्वेक्षण में केवल 29 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे श्री मैक्रों से संतुष्ट हैं। पिछले माह की तुलना में यह 34 प्रतिशत गिरावट है जबकि दो माह पूर्व से 39 फीसदी की गिरावट दर्शाता है। यह सर्वेक्षण 14 से 22 सितंबर के बीच 1,964 लोगों के नमूने पर आधारित है। 
 
अधिकांश सर्वेक्षण मैक्रों की लोकप्रियता में गिरावट को दर्शाता है। गत सप्ताह राष्ट्रपति को तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था जब उन्होंने एक बेरोजगार युवक से कहा कि यदि वह कोशिश करता है तो उसे आसानी से नौकरी मिल जाएगी। मैक्रों को इस माह के शुरू में पर्यावरण मंत्री निकोलस हूलॉट के आश्चर्यजनक इस्तीफे से गहरा झटका लगा था। गत 18 सितंबर को राष्ट्रपति के करीबी सहयोगियों में से एक गृह मंत्री जेरार्ड कोलोम्ब ने कहा कि वह 2020 में ल्योन के मेयर के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »