18 Apr 2024, 12:40:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अपहृत नौका चालक दल के सदस्यों की हुई पहचान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2018 11:41AM | Updated Date: Sep 24 2018 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अनित्शा। पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया के तट के पास से समुद्री डाकुओं द्वारा एक स्विस व्यापारी जहाज से अपहृत किए गए चालक दल के 12 सदस्य फिलीपींस, स्लोवेनिया, यूक्रेन, रोमानिया, क्रोएशिया और बोस्रिया के नागरिक हैं। नाइजीरिया की समुद्री एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी। गत शनिवार को इन लोगों का अपहरण जहाज से नाइजीरिया के लागोस और पोर्ट हारर्कोट शहरों के बीच कर लिया गया। 
 
नाइजीरियाई समुद्री प्रशासन और सुरक्षा एजेंसी (एनआईएमएएसए) के संडे उमोरेन ने कहा कि अपहरण किए गए सात फिलीपींस और अन्य पांच देशों के नागरिक शामिल हैं। उन्होंने कहा,"ये लोग अभी भी लापता हैं।" जहाज के आॅपरेटर ने कहा कि यह हमला बनी द्वीप के दक्षिण-पश्चिम में 45 समुद्री मील की दूरी पर हुआ था।
 
जुलाई में प्रकाशित एक रिपोर्ट में ईओएस रिस्क समूह के वरिष्ठ विश्लेषक जैक लॉन्गवर्थ ने कहा कि गिनी की खाड़ी, जहां उक्त हमला हुआ था, में बंधकों की संख्या वर्ष 2016 में 52 थी जो पिछले वर्ष बढ़कर 75 हो गयी। गौरतलब है कि नाइजीरिया में फिरौती के लिए अपहरण एक आम समस्या है। नाइजीरिया की अर्थव्यवस्था के मुख्य आधार और कच्चे तेल के मुख्य स्त्रोत दक्षिणी नाइजर डेल्टा इलाके में पिछले कुछ वर्षाें में कई विदेशी नागरिकों का अपहरण किया जा चुका है।        
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »