29 Mar 2024, 04:21:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कैदियों को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का अवसर देने की पेशकश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2018 12:25PM | Updated Date: Sep 16 2018 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
लंदन। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी यहां की जेलों में बंद कैदियों को शिक्षा देने के लिए एक योजना तैयार की है। यूनिवर्सिटी ने कैदियों के लिए सहायता राशि की व्यवस्था कर उन्हें अपनी ग्रैजुएट की पढ़ाई पूरी करने का अवसर देने का प्रस्ताव रखा है।  यूनिवर्सिटी के इंस्टिट्यूट आॅफ कंटिन्यूइंग एजुकेशन जो व्यस्कों को अंशकालिक और लघु पाठ्यक्रम कराता है, उच्च शिक्षा के प्रमाणपत्र प्रदान करेगा।
 
इसके लिए संस्थान को विश्विद्यालय की तरफ से चार श्रेणियों में 5,000 सहायता राशि (ब्रशरीज) की पेशकश की जा रही है। 'टाइम्स हायर एजुकेशन' पत्रिका की खबरों के मुताबिक, वर्तमान में जेल में बंद कैदी जब ऐसे पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करेंगे तब उन्हें जेल से बाहर निकलने की जरूरत होगी जिससे वे 14 दिन परिसर में बिता पाएं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »