29 Mar 2024, 16:19:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इमरान खान के सत्ता में आने से नौकरशाही का मनोबल मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2018 8:01PM | Updated Date: Sep 14 2018 8:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान की  सिविल सेवाओं में कम से कम राजनीतिक हस्तक्षेप और देश के विकास के लिए उन्हें खुलकर काम करने संबंधी बयान से नौकरशाही का मनोबल काफी बढ़ा है। द डान ने यह जानकारी दी है। द डान की एक रिपोर्ट के अनुसार श्री खान ने इस्लामाबाद में शुक्रवार को  सिविल सेवकों को संबोधित करते हुए कहा" हम ब्यूरोक्रेसी में मेरिट के आधार पर सिविल सेवको को आगे बढ़ाएंगे और इसमें राजनीतिक हस्तक्षेप बिल्कुल भी नहीं होगा।
 
जब सिविल सेवकों का प्रदर्शन मेरिट के आधार पर रहता है तो वे खुद ही अपने क्षेत्र में शीर्ष स्थान हासिल कर लेते हैं। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि आप लोगों पर किसी तरह का कोई राजनीतिक दबाव नहीं रहेगा और कामकाज में कोई हस्तक्षेप भी नही किया जाएगा।" उन्होने कहा कि अधिकारियों के बार बार होने वाले तबादलों से उनका मनोबल गिरता है और यह सरकार के लिए सबसे अधिक नुकसानदायक रहता है। उन्होंने पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति और नौकरशाही के वेतनमान में इजाफे के बारे में उन्हें आश्वासन दिया। श्री खान ने कहा" मैं एक रिपोर्ट पढ़ रहा था कि 1935 में एक आयुक्त अपने वेतन से 70 तोला सोना खरीद सकता था
 
लेकिन मेरे पिताजी जो 1970 में सरकारी इंजीनियर थे , वह एक माह की तनख्वाह में मात्र एक कार ही खरीद सके थे। इसमें कोई दो राय नही है कि नौकरशाहों का वेतन अच्छा रहता है और इसी वजह से कोई उन्हें किसी तरह का लालच भी नहीं दे सकता है लेकिन इस समय आपके वेतनमान ज्यादा बेहतर नहीं है और हम इनमें इजाफा करने पर विचार कर रहे हैं। आप लोगों को देश  की आर्थिक स्थिति की अच्छी जानकारी है लेकिन मैं यही कहूंगा कि इस कठिन समय को झेलना होगा और हमेशा ऐसा नहीं होगा। सभी देश प्रगति की राह पर एकदम नहीं बढ़ पाते हैं और अभी हमारी प्रगति नकारात्मक कही जा सकती है लेकिन देश में आगे जाने की बहुत क्षमता है लेकिन हम सब को मिलकर इस दिशा में काम करना होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »