19 Apr 2024, 19:07:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंका में हिंदू मंदिरों में पशुओं की बलि पर लगेगा प्रतिबंध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2018 10:51AM | Updated Date: Sep 14 2018 10:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका में हिंदू मंदिरों में पशुओं की बलि पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। मंत्रिमंडल ने बुधवार को एक ऐसे प्रस्ताव को मंजूरी दी है जिसमें पूजा के प्राचीन तरीकों पर प्रतिबंध लगाए जाने के लिए कानून बनाने की बात कही गई है। हिंदू समुदाय ने इस देश में इस अनुष्ठान को दंडनीय अपराध बनाए जाने का आह्वान किया था। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना की अध्यक्षता वाले मंत्रिमंडल ने पुनर्वास, उत्तरी विकास तथा हिंदू धार्मिक मामलों के मंत्री डीएम स्वामीनाथन द्वारा सौंपे गए प्रस्ताव को मंजूरी दी।
 
सरकार के स्वामित्व वाले समाचार पत्र डेली न्यूज में हिंदू सांस्कृतिक मामलों के निदेशक उमा महेश्वरन के हवाले से बताया गया है कि इस कानून से हिंदू मंदिरों में बकरियों, पक्षियों और पशुओं की बलि पर प्रतिबंध लगेगा। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित मसौदा कानून को अंतिम सहमति के लिए कानूनी ड्राफ्टसमैन विभाग के पास भेजा जाएगा। इसके बाद इसे अटार्नी जनरल के विभाग के पास भेजा जाएगा और फिर यह राजपत्र में प्रकाशित होगा। उन्होंने बताया कि संसद द्वारा पारित किए जाने के बाद यह कानून प्रभावी होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »