28 Mar 2024, 22:16:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पर्यावरण को हानि पहुंचाने वाले दो अधिकारी निलंबित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2018 10:47AM | Updated Date: Sep 14 2018 10:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शंघाई। चीन सरकार ने दक्षिण केंद्रीय हुनान प्रांत में एक बड़ी निजी झील के निर्माण से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के मामले में दो अधिकारियों को निलंबित किया है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि 65 सरकारी अधिकारियों से झील के बारे में पूछताछ की गई और उसके बाद प्रांत के पशुपालन और मत्स्यपालन ब्यूरो से दो अधिकारी को निलंबित कर दिया जबकि 11 अन्य लोगों के खिलाफ जांच चल रही है।
 
सूत्रों के मुताबिक, एक उद्यमी ने डोगिंग झील में एक बांध बनाया था। ये चीन की दूसरी सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है जो कि यांग्त्जे नदी का बाढ़ जलाशय है। एजेंसी द्वारा झील होने की पुष्टि की पहली खबर के आधार पर हुनान के अधिकारियों ने जांच शुरू की। जून में पहली बार 20 वर्ग किलोमीटर निजी झील होने की खबर का पता चला था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »