29 Mar 2024, 00:09:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राष्ट्रपति निकोलस मुदरो चीन जाकर करेंगे नए ऋण की मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2018 10:45AM | Updated Date: Sep 14 2018 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराकास। वेनेजुएला राष्ट्रपति निकोलस मदुरो चीन की यात्रा कर आर्थिक समझौता पर चर्चा करेंगे और चीन को नया ऋण देने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे। मुदरो ने हवाई अड्डे से देशवासियों को दिए अपने संदेश में कहा, मैं बड़ी उम्मीदों के साथ चीन जा रहा हूं हम जल्द ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर फिर मिलेंगे।
 
चीन पिछले एक दशक से भी अधिक समय में वेनेजुएला को तेल के बदले 50 अरब डालर का ऋण प्रदान कर चुका है जिससे चीन के तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था को तेल की आपूर्ति सुनिश्चित होती है। वेनेजुएला के वित्त मंत्री ने जुलाई महीने में कहा था कि देश को तेल के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए चीन के डेवलेपमेंट बैंक से 25 करोड़ डालर का ऋण प्राप्त हुआ है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »