29 Mar 2024, 00:14:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्राजील : चुनाव सर्वेक्षण में राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बोलसोनारो को मामूली बढ़त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2018 11:38AM | Updated Date: Sep 12 2018 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रासीलिया। ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार जैर बोलसोनारो को डाटाफोल्हा द्वारा प्रदर्शित चुनावी सर्वेक्षण में बढ़त मिलते हुए दिखाया गया है। बोलसोनारो को पिछले सप्ताह चुनावी रैली के दौरान पेट में चाकू मारा गया था और इसके बाद से वह गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती हैं। बोलसोनारो पर चाकू से हमला होने के बाद से यह पहला चुनावी सर्वेक्षण है जिसमें उन्हें 24 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना जताई गयी है। डाटाफोल्हा के पिछले महीने जारी किये गये चुनावी सर्वेक्षण में उन्हें 22 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना व्यक्त की गयी थी। पंथी किरो गोमेज 13 प्रतिशत वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »