19 Apr 2024, 19:47:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

डोनाल्‍ड ट्रंप का दावा - भारत करना चाहता है अमेरिका से ट्रेड डील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2018 11:32AM | Updated Date: Sep 12 2018 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के भारत की सब्सिडी खत्म करने के बाद भारत ने अमेरिका को फोन किया है, इस बात का दावा खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया है। हालांकि, ट्रंप ने यह स्पष्ट तो नहीं किया कि उन्हें किसने फोन किया, उन्होंने कहा कि भारत ने फोन पर अमेरिका के साथ ट्रेड डील करने की इच्छा जताई है।  
 
भारत द्वारा अमेरिकी उत्पादों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की ट्रंप पहले भी कई बार आलोचना कर चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने साउथ डकोटा में एक फंड जुटाने के कार्यक्रम में कहा, 'स्पष्ट शब्दों में आपको मैं यह बता रहा हूं, भारत ने उनके बयान के अगले ही दिन मुझे फोन किया था। उन्होंने मुझसे कहा कि वो हमारे साथ एक ट्रेड डील करना चाहते हैं, पहली बार।' डॉनल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि ट्रेड डील का यह आॅफर पहली बार हुआ है।
 
 उन्होंने कहा, 'हमसे पहले वाली ऐडमिनिस्ट्रेशन से उन्होंने इस तरह की चर्चा कभी नहीं की। भारत जिस तरीके से चल रहा था, उससे बहुत अधिक खुश थे।' बता दें कि पार्टी की तरफ से आयोजित एक फंड जुटाने के कार्यक्रम में ट्रंप सिआॅक्स फॉल्स पहुंचे थे, और उन्होंने वहीं यह बात कही। 
 
ट्रंप ने किस तरह की ट्रेड डील का आॅफर है, इसको लेकर कुछ स्पष्ट नहीं किया। उन्होंने सिर्फ यही कहा, 'हमारे पास बहुत से प्रतिभाशाली लोग हैं। मैं फिलहाल कुछ वक्त तक इंतजार करूंगा और मुझे अच्छा लगा जिस तरह से वह इसे (ट्रेड डील) पसंद कर रहे हैं।' 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »