पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस ने चाकू से हमला करके सात लोगों को घायल करने वाले हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। न्यायिक सूत्रों के अनुसार रविवार को किये गये इस हमले का आतंकवाद से किसी तरह का संबंध नहीं है। अभी तक की जांच में इस तरह का कोई सबूत या जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। सूत्रों ने कहा है कि इस हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।