18 Apr 2024, 14:41:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गलत रन-वे पर उतरा एयर इंडिया का विमान, बाल-बाल बचे यात्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2018 9:52AM | Updated Date: Sep 8 2018 9:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेलेना। एयर इंडिया का विमान मालदीव में दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बच गया। स्थानीय मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक विमान एआई-263 ने त्रिवेंद्रम से माले के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन जब यह मालदीव पहुंचा तो जिस रनवे पर इसे उतरना था, उसके बजाय यह एक निर्माणाधीन रनवे पर उतर गया। 
 
न्यूज एजेंसी के मुताबिक क्रू मेंबर्स सहित विमान में सवार सभी 136 यात्री सुरक्षित हैं। विमान के दो मुख्य पहिए पिचक गए, जिसके बाद इसे पार्किंग बे तक टो करके ले जाया गया। बताया जाता है कि मालदीव के जिस रनवे पर विमान उतरा, वह नॉन ऑपरेशनल था और उस पर निर्माण कार्य चल रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक, पायलट को गलत निर्देश मिलने के कारण विमान एक ऐसे रनवे पर उतर गया जो फंक्शनल नहीं था। एक छोटी सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन पायलट की समझदारी से विमान को सही तरीके से रनवे पर उतार लिया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »