मास्को। अमेरिका के दो लड़ाकू विमानों एफ-22 ने आकर्टिक महासागर के ऊपर उड़ान भरने वाले रूस के बम वर्षक विमान टीयू-95 एमसी का पीछा किया। रूस की समाचार एजेंसी इंटरफैक्स ने शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के अनुसार रूस का लड़ाकू बम वर्षक विमान आकर्टिक महासागर, बेंिरग और ओख़ोत्स्क सागर के ऊपर गश्त कर रहा था। रूस के बम वर्षक विमान की उड़ान के दौरान अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने उसका पीछा किया।