28 Mar 2024, 17:25:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया को दी चेतावनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2018 11:00AM | Updated Date: Aug 30 2018 11:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गूगल, फेसबुक और ट्विटर को दूसरी सोशल मीडिया कंपनियों पर राजनीतिक पक्षपात का आरोप लगाते हुए उन्हें चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि गूगल उनके साफ सुथरे मीडिया कवरेज को जगह नहीं देता जबकि उनके खिलाफ नकारात्मक लेखों और विचारों को प्रचारित करता है।
 
इस तरह से काम करना गैर कानूनी है। गुगल और दूसरे सोशल मीडिया माध्यम क्या कर रहे हैं इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। ट्विटर, फेसबुक किस तरह पक्षपातपूर्ण ढंग से काम कर रहा है। इनको सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि आप इस तरह से काम नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि गूगल, ट्विटर और फेसबुक बहुत ही गलत तरीके से काम कर रहे हैं। इनको चेतने की आवश्यकता है। आबादी के बड़े हिस्से के प्रति उनका रवैया ठीक नहीं है।
 
ट्रंप के इस आरोप के बाद गूगल ने बयान जारी कर किसी भी तरह के राजनीतिक पक्षपात के आरोप को खारिज कर दिया है। गूगल ने कहा कि उसका सर्च इंजन किसी भी राजनीतिक एजेंडे के लिए इस्तेमाल नहीं होता। हम किसी भी राजनीतिक विचारधारा के प्रति पक्षपातपूर्ण नहीं हैं। फेसबुक और ट्विटर की ओर से हालांकि इस पर अभी तक कोई बयान नहीं आया है। ट्रंप के आर्थिक सलाहकार लैरी कुडलो ने कहा कि व्हाइट हाउस गूगल की प्रशासनिक जांच करने पर विचार कर रहा है। प्रशासन गूगल की कुछ जांच और विश्लेषण करेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »