28 Mar 2024, 15:51:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में गर्मी ने तोड़ा 57 सालों का रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2018 12:13PM | Updated Date: Aug 29 2018 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेइचिंग। चीन में इस साल भीषण गर्मी ने पिछले 57 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 1961 के बाद इस साल चीन के लोगों को सबसे ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। यहां का औसत तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
 
चीन के मौसम विभाग ने बताया कि कि कुल 55 मौसम निगरानी केंद्र ने रोजाना उच्च तापमान दर्ज किया है। गर्मी का असर चीन की खेती और फसलों के उत्पादन पर भी पड़ सकता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने चीन के मौसम विभाग प्रशासन के आपातकालीन राहत व जन सेवा विभाग के निदेशक झांग जुकियांग के हवाले से कहा, सामान्य वर्षों की तुलना में जून से 26 अगस्त तक राष्ट्रीय औसत रीडिंग एक डिग्री ज्यादा रही, जबकि ज्यादातर इलाकों में उच्च तापमान ज्यादा रहा और इस साल मौसम अत्यधिक गरम रहा। चीन में अगस्त में राष्ट्रीय औसत तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, यह सामान्य वर्षों के मुकाबले 1.2 डिग्री ज्यादा रहा।' 
 
देश के 93 मौसम केंद्रों ने कई क्षेत्रों का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया। इलाकों में जिलिन, लिओनिंग, इनर मंगोलिया, सिचुआन, हुबेई व शेंडोंग शामिल हैं। झांग ने कहा कि यांगत्जी नदी के मध्य व निचले भाग में उच्च तापमान का बना रहना फसलों के लिए हानिकारक है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »