29 Mar 2024, 18:29:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में बमबारी, आठ आतंकवादी ढ़ेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2018 9:47PM | Updated Date: Aug 27 2018 9:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान की ताजिकिस्तान से लगती सीमा पर रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प के बाद ताजिकिस्तान या रूस के एक लड़ाकू विमान ने अफगानिस्तान के उत्तर पूर्वी प्रांत ताखर के दुर्काद जिले में बमबारी की जिसमें आठ तालिबानी आतंकवादियों की मौत हो गयी तथा छह अन्य घायल हो गए। ताखर प्रांत के पुलिस प्रवक्ता खलिल आसिर ने बताया कि तालिबानी आतंकवादियों के साथ संघर्ष में ताजिकिस्तान सीमा सुरक्षा बल के दो जवानों के मारे जाने के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में बमबारी शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि बमबारी में  आठ तालिबानी आतंकवादी मारे गए तथा छह अन्य घायल हो गए। तालिबान ने झड़प और बमबारी की पुष्टि की है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »